Chemistry & Physics General Knowledge in Hindi | रसायन विज्ञान और भौतिकी सामान्य ज्ञान GK Questions, Facts & MCQs
Type Here to Get Search Results !

Chemistry & Physics General Knowledge in Hindi | रसायन विज्ञान और भौतिकी सामान्य ज्ञान GK Questions, Facts & MCQs

 

Chemistry & Physics General Knowledge in Hindi

Explore important Chemistry and Physics General Knowledge in Hindi with key facts, GK questions, MCQs and exam-oriented notes specially useful for SSC, UPSC, Railway, Banking and all competitive exams.

Chemistry & Physics General Knowledge in Hindi | रसायन विज्ञान और भौतिकी सामान्य ज्ञान

यह पोस्ट रसायन विज्ञान (Chemistry GK) और भौतिकी सामान्य ज्ञान (Physics GK) के महत्वपूर्ण तथ्य, MCQs और परीक्षा-उपयोगी नोट्स प्रदान करती है, जो SSC, UPSC, Railway, Banking व अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।





भौतिकी GK के 300+ सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर हिंदी में | Physics General Knowledge SSC Railway UPSC

 

Physics General Knowledge: Physics GK- भौतिकी सामान्य ज्ञान 


1.     अत्यधिक ऊँचे ताप की माप किससे की जाती है? – पूर्ण विकिरण उत्तापमापी से

2.     सूर्य का ताप किसके द्वारा मापा जाता है? — पाइरोमीटर तापमापी द्वारा

3.     न्यूनतम सम्भव ताप कितना होता है? - शून्य डिग्री केल्विन (या, -273 डिग्री सेल्सियस)

4.     ऊष्मा गतिकी का प्रथम नियम किस अवधारणा की पुष्टि करता है? - ताप संरक्षण

5.     कमरे को ठंडा कैसे किया जा सकता है? – सम्पीड़ित गैस को छोड़ने से

6.     चिल्लाते समय व्यक्ति हमेशा हथेली को मुँह के समीप क्यों रखते हैं? - उस स्थिति में ध्वनि ऊर्जा सिर्फ एक दिशा में इंगित होगी।

7.     भूस्थिर उपग्रह का आवर्त काल कितना होता है? - 24 घण्टे

8.     एक किलो चीनी का भार - समुद्र तल पर सर्वाधिक होगा

9.     एक लिफ़्ट एक समान वेग से ऊपर जा रही हो तो, उसमें स्थित व्यक्ति का भार अपरिवर्तित रहेगा

10.  लालटेन की बत्ती में मिट्टी का तेल बराबर ऊपर चढ़ता रहता है, क्यों? - पृष्ठ तनाव के कारण

11.   गर्म जल 90°C से 80°C तक ठण्डा होने में 10 मिनट लेता है, तो 80°C से 70°C तक ठण्डा होने में समय लेगा - 10 मिनट से अधिक

12.  दो वेक्टर जिनका मान अलग है? - उनका परिणामी शून्य नहीं हो सकता

13.  ट्रान्सफार्मर का प्रयोग किया जाता है - प्रत्यावर्ती वोल्टेज को उच्च-निम्न करने के लिए

14.  द्रवों का वह गुण, जिसके कारण यह अपनी विभिन्न परतों में होने वाली गति का विरोध करता है, कहलाता है - श्यानता

15.  गैसों की श्यानता ताप के बढ़ने पर - बढ़ती है

16.  यदि पृथ्वी पर वायुमण्डल न होता, तो दिन की अवधि - अधिक होती

17.  विद्युत मोटर निम्न सिद्धान्त के अनुसार कार्य करती है - फ़ैराडे के नियम

18.  निम्न में से कौन-सा बम जीवन को नष्ट कर देता है, लेकिन भवनों को कोई क्षति नहीं पहुँचाता है? - न्यूट्रॉन बम

19.  प्रकाश विद्युत सेल - प्रकाश को विद्युत में बदलता है

20.जेम्स चैडविक ने निम्नलिखित में से किसकी खोज की थी? - न्यूट्रॉन

21.  घूर्णन करती एक गोल मेज पर अचानक एक लड़का आकर बैठ जाता है। मेज के कोणीय वेग पर क्या प्रभाव पड़ेगा? - कम हो जाएगा

22.परमाणु घड़ी निम्न प्रभाव के अंतर्गत कार्य करती है - पीजोइलेक्ट्रिक प्रभाव

23.क्वार्टज घड़िया निम्न सिद्धान्त के अनुसार कार्य करती हैं - दाब विद्युत प्रभाव

24.धूप के चश्मे के लिए किस काँच का प्रयोग किया जाता है? – क्रुक्स

25.सामान्य ट्यूबलाइट में कौन सी गैस होती है? - आर्गन के साथ मरकरी वेपर

26.खाना पकाने का बर्तन होना चाहिए - उच्च विशिष्ट ऊष्मा का निम्न चालकता का

27.केल्विन तापमापी में बर्फ़ का गलनांक होता है - 0° K

28.भारतीय विज्ञान संस्थानकहाँ स्थित है? –बैंगलोर में

29.पराध्वनिक विमानों की चाल होती है - ध्वनि की चाल से अधिक

30.कार में रेडियेटर का क्या कार्य होता है? - इंजन को ठण्डा रखना

31.  निम्न में से किस रंग का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है - बैंगनी

32.स्वच्छ जल से भरे तालाब की गहराई 3 मीटर प्रतीत होती है। यदि हवा के सापेक्ष जल का अपवर्तनांक 4/3 हो, तो तालाब की वास्तविक गहराई क्या होगी? – 4 मीटर

33.रडार की कार्यप्रणाली निम्न सिद्धान्त पर आधारित है - रेडियों तरंगों का परावर्तन

34.लेसर निम्न सिद्धान्त पर कार्य करती है विकरण का उद्दीप्ति उत्सर्जन

35.मोटर कार में शीतलन तन्त्र किस सिद्धांत पर कार्य करता है? - केवल संवहन

36.एक टेलीविश्ज़न में दूरस्थ नियन्त्रण के लिए किस प्रकार के वैद्युत चुम्बकीय विकिरण का उपयोग किया जाता है? - हर्त्ज या लघु रेडियो तरंगें

37.किसी ध्वनि स्रोत की आवृत्ति में होने वाले उतार-चढ़ाव को कहते हैं? – डाप्लर प्रभाव

38.वायु में ध्वनि की चाल 332 मीटर/सेकेण्ड होती है। यदि दाब बढ़ाकर दो गुना कर दिया जाए, तो ध्वनि की चाल क्या होगी? - 332 मी./से

39.एक गुब्बारे में हाइड्रोजन व ऑक्सीजन गैस के बराबर-बराबर अणु हैं। यदि गुब्बारे में एक छेद कर दिया जाए तो - हाइड्रोजन गैस तेज़ी से निकलेगी

40.कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े जल की सतह पर नाचते हैं पृष्ठ तनाव के कारण

41.  यंग प्रत्यास्थता गुणांक का SI मात्रक है - न्यूटन/मी.2

42.विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था? – हेनरी शीले ने

43.दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक? - बढ़ता है

44.उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है, क्योंकि? – लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है

45.इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं में किस इकाई की मात्रा समान होती है? – विशिष्ट गुरुत्व

46.एक व्यक्ति घूमते हुए स्टूल पर बांहें फैलाये खड़ा है। एकाएक वह बांहें सिकोड़ लेता है, तो स्टूल का कोणीय वेग बढ़ जायेगा

47.चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण है - पलायन वेग

48.एक लड़की झूला झूल रही है। उसके पास एक अन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले का आवर्तकाल - अपरिवर्तित रहेगा

49.हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर, विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है अनुनाद के कारण

50.वेन्चुरीमीटरसे क्या ज्ञात करते हैं? - जल के प्रवाह की दर

51.  चौराहों पर पानी के फुहारे में गेंद नाचती रहती है, क्योंकि - पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है

52.यदि द्रव्यमान परिवर्तित हुए बिना पृथ्वी अपनी वर्तमान त्रिज्या की सिकुड़कर आधी रह जाये तो दिन होगा 12 घण्टे का

53.उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए, अन्तरिक्ष यात्री को क्या प्रयोग करना चाहिए? — स्प्रिंग घड़ी

54.यदि पृथ्वी की त्रिज्या 1% कम हो जाये, किन्तु द्रव्यमान वही रहे तो पृथ्वी तल का गुरुत्वीय त्वरण 2% घट जायेगा

55.मात्रकों की अन्तर्राष्ट्रीय पद्वति सन् 1971 मे लागू की गई थी।

56.निर्वात् में प्रकाश की चाल होती है - 3x108 मीटर/सेकेण्ड

57.वे राशियाँ जिनमें दिशा व परिमाण दोनो की आवश्यकता होती है वह सदिश राशियाँ होती है जैसे वेग, बल, त्वरण, विस्थापन आदि।

58.वे राशियाँ जिनमे परिमाण की आवश्यकता होती है अदिश राशियाँ होती है जैस चाल, किलोग्राम, मीटर आदि।

59.एक खगोलीय मात्रक की औसत दूरी पृथ्वी और सूर्य के बीच की है।

60.पटाखों व बारूद में लाल रंग स्ट्राँशियम के कारण होता है।

61.  दही को बिलोकर मक्खन निकाला जाता है।तो उसमें अपकेन्द्रण बल लगता है (इलैक्ट्रान नाभिक की परिक्रमा अभिकेन्द्रिय के सिद्वान्त पर करते है)।

62.बैरोमीटर को अविष्कार टौरिसली ने किया था।


Click here for Delhi Police SI Previous Years [Question Paper] PDF Download


63.टेलिस्कोप को अविष्कार गैलीलियो ने किया था।

64.हवाई जहाज का अविष्कार राइट ब्रदर्स ने किया था।

65.हैलीकॉप्टर का अविष्कार ब्रेक्वेट ने किया था।

66.भारी हल्की वस्तुओं को निर्वात् में गिराया जाता है तो दोने साथ साथ गिरती है।

67.दिन के समय पृथ्वी समुद्र के पानी की अपेक्षा बहुत जल्दी गर्म हो जाती है क्योकि जल की विशिष्ट उष्माधारिता बहुत अधिक हाती है।

68.सरल यन्त्र , किसी व्यक्ति की सहायता कम बल का प्रयोग करके भी अधिक मात्रा में काम करने में करता है।

69.आर्यभटट् ने न्यूटन से पूर्व ही बता दिया था कि सभी वस्तुएं पृथ्वी की ओर गुरूत्वाकर्षित होती हैं।

70.जेट इन्जन रेखिक संवेग संरक्षण के सिद्वान्त पर कार्य करता है।

71.  चन्द्रमा की सतह से पलायन वेग का मान पृथ्वी की सतह की अपेक्षा कम होता है क्योकि चन्द्रमा की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से कम है।

72.साईकिल चालक को प्रारम्भ में अधिक बल लगाना पडता है क्योकि चालक जडत्व पर विजय पाने के लिए अधिक बल लगाता है।

73.पर्वतारोही पर्वतारोहण के समय आगे की ओर झुक जाता है क्योकि उसके गुरूत्व केन्द्र से होकर गुजरने वाली उर्घ्व रेखा उसके आगे झुकने में सन्तुलन की स्थिति में आ जाती हैं।

74.साइकिल चालक मोड पर साइकिल मोडते समय अन्तर की ओर झुकता है क्योकि उसे उपयुक्त अभिकेन्द्रीय बल मिल जाता है।

75.एक समान वृत्तीय गति में त्वरण एंव वेग दोने ही परिवर्ती होते है।

76.टेनिस की गेंद मैदान की अपेक्षा किसी पहाडी पर अधिक ऊची लछलती है क्योकि पर्वतो पर पृथ्वी का गुरूत्वीय त्वरण कम हो जाता हैं।

77.नदी से निकलकर समुद्र में प्रवेश करते ही जहाज कुछ ऊपर उठ जाता है क्योकि समुद्र के जल का घनत्व अधिक होता हैं।

78.यदि पृथ्वी का गुरूत्वीय बल अचानक लुप्त हो जाए , तो वस्तु का भार शून्य हो जायेगा तथा द्रव्यमान वही रहेगा।

79.पृथ्वी के चारो ओर एक विशेष वृत्तीय कक्षा में विभिन्न द्रव्यमान के दो कृत्रिम उपग्रह नियत चाल से घूम सकते है।

80.सरल लोलक का आवर्तकाल दो गुना हो जाएगा, यदि इसकी लम्बाई चार गुना कर दी जाए।

81.  एक पिण्ड विराम अवस्था में अचानक समान द्रव्यमान के दो खण्डो में विभक्त हो जाता है।जो गतिशील हो जाते है दोना खण्ड एक दूसरे को विपरीत दिशा में समान वेग से गति करेगें।

82.दोलन करते सरल लोलक की स्थितिज ऊर्जा किनारो की स्थितियों पर अधिकतम होती है।

83..जव घोडा तागें की खीचता है , तो टांगा पृथ्वी पर घोडे के पैरो द्वारा लगाए गए प्रतिक्रिया बल के कारण आगे बढता है यह न्यूटन के तृतीय नियम पर आधारित है।

84.डबल डेकर बस में ऊपरी डिब्बे में यात्रियो के खडे रहने की अनुमति नहीं दी जाती क्योकि बस का गुरूत्व केन्द्र ऊचा न हो जाए जिससे बस लुढकने की सम्भावना रहती है।

85.ग्रहों की गति के नियम कैपलर ने प्रतिपादित किए थे।

86.घडी में चाबी देने का उद्देश्य उसमें ऊर्जा का भण्डारण करना होता हैं यह ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा कहलाती है।

87.एक वस्तु का भार निर्वात में अधिकतम होगा।

88.स्याही का सोखना , भूमिगत जल का ऊपर चढना , सूती कपडे पर जल की बूॅद का फेलना केशिकत्व के उदाहरण है।

89.जल की सतह पर सुई तैरती है , इसका कारण पृष्ठ तनाव है।

90.गैस के अणुओ की गतिज ऊर्जा 0 कैल्विन ताप पर शून्य होती है।

91.  प्रायः तेज ऑधी आने पर फूस की या टीन की हल्की छते उड जाती है क्योकि छत के ऊपर बहने वाली उच्च वेग की वायु छत की सतह पर दाव उत्पन्न कर देती है तथा छत के नीचे दाब सामान्य रहता है।

92.उडते हवाई जहाज में फाउण्टेन पेन की स्याही बाहर बहने लगती है क्योकि कम वायुमण्डल दाब के कारण पेन में स्थित वायु फेलने लगती है।

93.द्रव में अधिक त्रिज्या वाली केशनली में द्रव कम चढता है।

94.सामान्य वायुमण्डलीय दाब 760 मिलीमीटर पारा स्तम्भ होता हैं।

95.प्रेट्रोल में लगी आग को हम पानी से नही बुझा सकते क्योकि पानी भारी होने की वजह से नीचे चला जाता है और पेंट्रोल ऊपरी सतह पर आकर जलता रहता हैं।

96.रेलगाडी के प्लेटफार्म पर बनी लाइन के अन्दर (पीछे)खडा होना चाहिए क्योकि जब ट्रेन आती है तो व्यक्ति आगे निम्न वायुदाब तथा व्यक्ति के पीछे उच्चवायु दाब का क्षेत्र बन जाता है तथा मनुंष्य आगे गिरने का खतरा रहता है।

97.वायुमण्डल में बादलों के तैरने का कारण उनका कम घनत्व है।

98.नलकूप का पानी सर्दियों में गरम और गर्मियों में ठण्डा होता है क्योकि सर्दियों में भूगर्भ से निकलने वाले पानी के तापमान की तुलना में बाहर का तापमान अधिक निम्न होता हैं, गर्मियों में इसके विपरीत होता है।

99.यदि किसी बन्द बर्तन में भरी हुई गैस के गर्म किया जाए तो गैस दाब बढ जाता है क्योकि गैस के अणुओ की गतिज ऊर्जा बढ जाती है और वे बर्तन की दीवारो से जल्दी जल्दी टकराते है।

100.         पहाडो पर कभी कभी नाक व मुॅह से खून गिरने लगता है क्योकि ऊचाई बढने के साथ वायुमण्डलीय दाब घटता है।

101.          उडान भरने से पहले हवाई जहाज कार्यकारी वायुदाब बढाने के लिए दौडाया जाता हैं।

102.         गहराई बढने के साथ द्रव का दाब वढता है इसलिए बाघ की नीचे की दीबार मौटी बनाई जाती है।

103.         वायु पम्प हवा भरने के बाद गर्म हो जाता है क्योकि वायु के सम्पीडन के कारण ऊष्मा उत्पन्न होती है।

104.         क्र्रान्तिक ताप पर द्रव का पृष्ठ तनाव शून्य हेता है।

105.         ताप बढने पर गैस की श्यानता बढती है तथा द्रव की घटती हैं।

106.         भारी मशीनो में ग्रेफाइट स्नेहक के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।

107.         आटो माबाइल्स में जलीय ब्रेक पास्कल के सिद्धान्त पर कार्य करता है।

108.         मैनोमीटर का प्रयोग गैस का दाब मापने में किया जाता है।

109.         फेदोमीटर का प्रयोग समुद्र की गहराई मापने में किया जाता हैं।

110.          क्रायोमीटर का प्रयोग निम्न ताप मापने में किया जाता है।

111.            डेजीमीटर का प्रयोग गैस का घनत्व मापने में किया जाता है।

112.          ब्राहाणड में हाइड्रोजन सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता हैं।

113.          मानव शरीर का सामान्य ताप 310 केल्विन होता है।

114.          पृथ्वी तथा अन्य ग्रह सूर्य के चारो ओर चक्कर लगाते है यह सबसे पहले कांपरनिकस ने सिद्व किया था।

115.          किसी पदार्थ का क्रान्तिक ताप वह ताप है जिससे अधिक ताप पर गैसीय अवस्था मे उस पदार्थ को कभी भी द्रवित नहीं किया जा सकता है।

116.          साइकिल के ट्यूब अधिकतर गर्मियों में फटते है क्याकि गर्मी के कारण ट्यूब में उपस्थित वायु फेलती है और इस फेलाव के कारण ट्यूब फट जाती है।

117.          प्रेशर कुकर में खाना कम समय में तैयार हो जाती हैं क्योकि जल का क्वथनांक बढ जाता है।

118.          ऊष्मा का सर्वोत्तम चालक पारा है।

119.          ब्राहाण्ड में न्यूनतम सम्भव ताप -273 डिग्री सें॰ है।

120.         द्रव पातमापी की अपेक्षा गेस तापमापी अधिक सुग्राहक होते है, क्योकि गैसो में द्रव की अपेक्षा अधिक ऊष्मीय प्रसार होता हैं।

121.          चावल को पकाने में ऊचे स्थान पर अधिक समय लगता है क्योकि वहाँ निम्न वायुदाव रहता है।

122.         ठण्डे स्थानों पर जल के पाइप अधिक ठण्ड में फट सकते है क्योकि जब जल जमता है तो इसका आयतन बढ जाता है।

123.         ऊष्मा विकिरण प्रक्रिया से सर्वाधिक तीब्र गति से स्थानान्तरित होती है।

124.         पारा तापमापी 212 डिग्री सें॰ ताप तक मापन में प्रयुक्त होते है।

125.         कमरे में रखे हुए एक चालू र्रेंफ्रजरेटर के दरवाजे खुले छोड दिए जाए तो कमरे का ताप बढता है।

126.         जल का क्वथंनाक जल की खुली सतह के ऊपर के दाब पर निर्थर करता है।

127.         यदि जल को 10 डिग्री से॰ से 0 डिग्री से॰ तक ठण्डा किया जाए तो जल का आयतन 4 डिग्री से॰ तक तो कम होगा फिर बढेगा।

128.         यदि वस्तु का ताप धीरे धीरे कम किया जाए , तो उस वस्तु के पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा धारिता अपरिवर्तित रहती है।

129.         पूर्ण आन्तरिक परावर्तन तब होता है , जब प्रकाश हीरे से काँच में जाता है।

130.         यदि लेन्स द्वारा देखने पर अक्षरों का आकार छोटा दिखाई देता है तो वह लेन्स अवतल लेन्स है।


Click here for CWC | FCI Previous Question Papers Download



131.          एक रेडियो दूरदर्शी में उच्च केणीय विभेदन क्षमता होती है परवलयाकार डिश एयिरल होता है , ग्रहों तथा तारें की जानकारी अधिक विस्तार से देता हैं।

132.         रंग का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है।

133.         प्रिज्म द्वारा बैगनी रंग का विचलन अधिकतम होती है।

134.         अवरक्त विद्युत चुम्बकीय तरंग की तरंगदैर्ध्य अधिकतम होती है।

135.         प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश अपने घटक रंगों में विक्षेपित हो जाता है , क्योकि विभिन्न रंगों की किरण विभि न्न कोणों पर विचलित हो जाती है।

136.         लाल किरणें नीले प्रकाश से तरंग दैर्ध्य में भिन्न होता है।

137.         संध्या के समय , जब सूर्य क्षितिज से नीचे चला जाता है तो वह कुछ समय तक दिखाई देता रहता है। क्योकि पृथ्वी के समीप की वायु ऊपरी वायु से अधिक सघन होती है।

138.         सूक्ष्मीदर्शी के अभिदृश्यक की फोकस नेत्रिका की फोकस दूरी से अधिक दूरी है।

139.         यदि संडक पर खडे हुए व्यक्ति को अपने सामने लगी हुई शीशे की खिडकी में अपना प्रतिबिम्ब बडा दिखाई देता है तो वह उस शीशे के अन्दर की ओर उत्तल होता है।

140.         प्रोफेसर रमन को प्रकाश के प्रकीर्णन के लिए नोवेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

141.          लेसर, कलासम्बद्ध प्रकाश का उच्च तीव्रता का पुंज उत्पन्न करने की युक्ति है।

142.         दाँत के डाक्टर का दर्पण अवतल होता हैं।

143.         किसी वस्तु के त्रिविमीय प्रतिबिम्ब के उत्पन्न करने व रिकार्ड करने की तकनीकि को होलाग्राफी कहते है।

144.         प्रकाश तरंगों के वायु से काँच में जाने पर जो चर प्रभावित होती है वे है तरंगदैर्ध्य और वेग।

145.         हम प्रतिध्वनि ध्वनि तरंगो के परावर्तन के कारण सुनते है।

146.         अप्रगामी तरंगे ऊर्जा वहन नहीं करती है।

147.         सितार के तार में अप्रगामी अनुप्रस्थ तरगें उत्पन्न होती है।

148.         सितार तथा वाणी के बजाए गए समान स्वर गुणता में भिन्न होते है तथा मनुष्य की आवाज पिच में भिन्न होती है।

149.         20000 हर्ज से अधिक आवृति की अनुदैर्ध्य तरंगों से उत्पन्न ध्वनि पराष्रव्य ध्वनि कहते है।

150.         जब हम कमरे के अन्दर बैठे होते है तब हमें दूसरे कमरे का शोर विवर्तन के कारण सुनाई देता है।

151.          किसी प्रतिध्वनि को सुनने के लिए मूल आवाज और प्रतिध्वनि की बीच का समय अन्तराल 1/10 सेंकण्ड से अधिक होता है।

152.         ध्वनि स्वर की पिच आवृति पर निर्भर करती है।

153.         0 डिग्री सें॰ पर वायु में ध्वनि की चाल लगभग 332 मीटर प्रति सें॰ होती है।

154.         किसी गैस में उत्पन्न ध्वनि तरंग सदैव अनुदैर्ध्य होती है।

155.         ध्वनि तरंगे निर्वात में नही चल सकती है।

156.         स्त्रियों और बच्चो की आवाज तीखी होती है इसका कारण उच्च आवृति होती है।

157.         ध्वनि प्रबलता के आवृति से मापा जाता है।

158.         ध्वनि का वेग 20 डिग्री सें॰ की नम वायु में अधिकतम होता है।

159.         स्पष्ट प्रतिध्वनि तभी सुनी जा सकती है जब परावर्तक सतह की ध्वनि स्त्रोत से न्यूनतम दूरी 17 मीटर है।

160.         चमगादड अधेरी रात में उडती है और अपना शिकार भी करती है। इसका कारण है वह पराध्वनि तरंगे निकालती है और उन्ही के द्वारा निर्देशित होती है।

161.          ध्वनि अनुनाद को बढाकर कोई गायक खिडकी के काँचो को भी तोड सकता है।

162.         बिजती के एक साधारण बल्ब को अपेक्षाकृत अल्प जीवन होता है क्योकि फिलामेण्ट के सहायक ताप उच्च ताप पर पिघल जाते है तथा दूसरा कारण बल्ब पूर्ण रूप से निर्वातित नही किया जा सकता है।

163.         विद्युत परिपथ में अमीटर ष्रेणी क्रम में तथा वोल्ट मीटर समान्तर क्रम में जोडा जाता है।

164.         एक धात्वीय तार के सिरों पर नियत वोल्टता आरोपित होने पर इसमें उत्पन्न ऊष्मा को दोगूना करने के लिए तार की लम्बाई दो गुनी करनी होगी।

165.         प्रतिचुम्बकीय पदार्थ वे पदार्थ होते जो चुम्बकीय क्षेत्र में रखने पर क्षेत्र की विपरीत दिशा में हल्के से हट जाते है जैसे - विस्मथ , लकडी, प्लास्टिक आदि।

166.         अनुचुम्बकीय पदार्थ वे पदार्थ होते है जो चुम्बकीय क्षेत्र में रखने पर चु॰ क्षेत्र की दिशा में हल्के चुम्बकित हो जाते है जैसे - आक्सीजन।

167.         विद्युत चुम्बक नर्म लोहे के बनाए जाते है क्योकि नर्म लोहा अधिक चुम्बकीय प्रवृत्ति तथा कम धारण क्षमता रखता है।

168.         यदि चुम्बक को दो भागो में विभक्त कर दिया जाये तो दोनो भाग पृथक पृथक चुम्बक बन जाते है।

169.         घरेलू विद्युत पर स्थापन मूलतः समान्तर सम्बन्धन है।

170.         शक्ति का व्यावहारिक मात्रक वाट है और एक वाट 1वोल्ट ओर 1 एम्पीयर के गुणनफल के तुल्य होता है।

171.          ब्रम्हाण प्रसारित हो रहा है यह प्रमाण सबसे पहले एडविन हबल ने दिया था।

172.         एक अर्द्वचालक वह पदार्थ है जो विद्युतरोधी से अधिक चालकता रखता है और एक चालक कम रखता है।

173.         ट्रान्सफार्मर का उपयोग केवल प्रत्यवर्ती धारा के लिए किया जाता है। घरेलू प्रकाश के लिए प्रयुक्त लेम्प समान्तर क्रम में जोडे जाते है।

174.         भारत में ए॰सी॰ मुख्य धारा की आवृति 50 चक्र/सेकण्ड होती है।

175.         प्रत्यावर्ती धारा के दिष्ट धारा में दिष्टकारी द्वारा परिवर्तित किया जाता है।

176.         हर्ट्ज आवृति का मात्रक है।

177.         मोटर विद्युत ऊर्जा को यानित्रक ऊर्जा में बदलती है।

178.         ट्रांसफार्मर के क्रोड बनाने के लिए नर्म लोहे का अधिक उपयोग होता है।

179.         एक शक्तिशाली चुम्बक कुछ पदार्थो के आकर्षित करता है। कुछ को प्रतिकर्षित करता है।

180.         जनित्र, धारामापी, विद्युत मीटर विद्युत धारा तथा चुम्बकीय क्षेत्र पर निर्भर करती है।

181.          सिलिकॉन एंव जर्मेनियम सबसे शुद्व अर्द्व चालक है।

182.         ट्रांसफार्मर का सिद्वान्त अन्योन्य प्रेरण के सिद्वान्त र आधारित है।

183.         नाइक्रोम का तार हीटिंग एलीमेण्ट के रूप में प्रयुक्त किया जाता है क्योकि इसका विशिष्ट प्रतिरोध उच्च है एवं लाल तप्त होने पर आक्साइड नही बनता है।

184.         प्रतिदिप्त नलिका में चोक लगाई जाती है चोक कुण्डली परिपथ में विद्युत धारा के कम करती है।

185.         टी॰वी॰ सेट चलाने के लिए प्रयुक्त किये जाने वाले रिमोट कण्ट्रोल यूनिट में सूक्ष्म तरंग का प्रयोग किया जाता है।

186.         पटाखे में हरे रंग की चिंगारी उत्पन्न करने के लिए बेरियम नाइट्रेट का प्रयोग किया जाता हैं।

187.         बेरियम एक उपयुक्त रूप मे रोगियों को पेट के एक्स किरणें परीक्षण से पूर्व खिलाया जाता है क्योकि बेरियम एक्स किरणों का एक अच्छा अवशोषक है और इससे चित्र में पेट की स्पष्टता से देखने में सहायता मिलती है।

188.         गाइगर काउण्टर एक युक्ति जिससे एल्फा कणों का संसूचन किया जा सकता हैं।

189.         वैज्ञानिक डा॰ राजा शमन्ना नाभिकीय भौतिकी से सम्बधित है।

190.         वैज्ञानिक डा॰ एम॰एस॰ स्वामीनाथन वनस्पति रसायन शास्त्र से सम्बधित है।

191.          वैज्ञानिक प्रो॰ यू॰ आर॰ राव अन्तरिक्ष अनुसंधान से सम्बधित है बैज्ञानिक प्रो॰ मेधनाद साध ऊष्मागतिकी एवं खगोल भौतिकी से सम्बधित है।

192.         नाभिकीय रिएक्टर के निर्माण में जर्मेनियम अनिवार्य तत्व है।

193.         केबाल्ट साधारणतः विकिरण चिकित्सा में प्रयुक्त होता है क्योकि यह गामा किरणें उत्सर्जित करता है।

194.         ट्रांजिस्टर मिष्रित अर्द्वचालक के बनाये जाते है।

195.         पेय जल में गामा उत्सर्जक समस्थानिक है या नहीं इसकी पुष्टि प्रस्फुरण गणक से की जा सकती है।

196.         कैथेड किरणें सरल रेखा मे चलती है।

197.         इलैक्ट्रॉन , पॉजिट्रॉन प्रतिकण युग्म है।

198.         न्यूट्रॉनों आवेशरहित होता है किन्तु इसका द्रव्यमान होता है।

199.         थोरियम को विविकरण द्वारा प्लूटोनियम में बदला जा सकता है।

200.       एक ट्रांजिस्टर का प्रयोग प्रवर्धक के रूप में किया जाता है।


Important Computer Fundamentals MCQs: Multiple Choice Questions and Answers



201.         गामा किरणें का प्रयोग केंसर के इलाज , कीटाणुओं का नाश करने में तथा खाध पदार्थो को सुरक्षित रखने में किया जाता है।

202.       आइन्सटीन की खेज प्रकाश विद्युत प्रभाव की व्याख्या एवं आपेक्षिकता का सिद्वान्त है।

203.       कैथोड किरणे सीधी रेखा में चलती हैं।

204.       निकट दृष्टि दोष से पीडित व्यक्ति के चश्में में समतल - अवतल लेंस का प्रयोग किया जाता है।

205.       फोटॉन प्रकाश ऊर्जा का पैकेट होता है।

206.       सिलिकॉन चिप्स जिसको कि कम्प्यूटर में प्रयोग किया जा रहा है गेलियम आसैनाइड के बने होते है।

207.       पहला भारतीय कम्प्यूटर सर्वप्रथम इण्डियन सांख्यिकीय संस्थान , केलकता 1955 में लगाया गया था।

208.       किसी चालक के सिरों के बीच विभवान्तर उसमें बहने वाली धारा के समानुपाती होता है , यह नियम ओम का है।

209.       सर्वप्रथम औधोगिक यन्त्र मानव का निर्माण 1960 अमेरिका में हुआ था।

210.         सूर्य के चारों चक्कर लगाते ग्रह का वेग अधिकतम होता है जब सूर्य के समीप होता है।

211.          जब सेना की टुकडी पूल को पार करती है , तो सैनिकों को कदम से कदम मिलाकर न चलने का निर्देश दिया जाता है क्योकि पैरों से उत्पन्न ध्वनि के अनुनाद के कारण पुल टूटने का खतरा रहता है।

212.         प्रोटान की खोज रदरफोर्ड ने की थी।

213.         इलैक्ट्रॉन की खोज जे॰के॰ थामसन ने की थी।

214.         न्यूट्रॉन की खोज चैडविक ने की थी।

215.         पॉजिट्रान की खोज एण्डरसन ने की थी।

216.         पृथ्वी तल से ऊपर या नीचे जाने पर गुरूत्वीय त्वरण का मान घटता जाता है।

217.         डायनेमो यान्त्रिक ऊर्जा के विद्युत ऊर्जा में बदलता है।

218.         मोटर विद्युत् ऊर्जा को यान्त्रिक ऊर्जा में बदलती है।

219.         बैटरी रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलती है।

220.       माइक्रोफोन ध्वनि ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलती है।

221.         दाब बढने पर वर्फ का गलनांक घटता है।

222.       पृथ्वी केन्द्र पर वस्तु का द्रव्यमान अपरिवर्तित रहता है भार शून्य होता है।

223.       जल काँच व हीरे में प्रकाश की चाल - जल- काँच - हीरा क्रम में होती है।

224.       इस्पात / हाथी दाँत की गोली अधिक प्रत्यास्थ होती है।

225.       आइन्सटीन को नोबेल पुरूस्कार प्रकाश विद्युत प्रभाव की व्याख्या पर मिला था।

226.       दलदल में फसे व्यक्ति को लेट जाने की सलाह दी जाती है क्योकि क्षेत्रफल अधिक होने से दाब कम हो जाता है।

227.       उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत हाता है क्योकि लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है।

228.       एक अश्व शक्ति में 746 वाट होते है।

229.       कोई कण एक सें॰ में जितने कम्पन करता है उस संख्या को उसकी आवृति कहते है।

230.       एक व्यक्ति घूमते हुए स्टूल पर वाहे फैलाए खडा हो एकांएक वह बाहे सिकोड लेता है स्टूल का कोणीय वेग बढ जायेगा।

231.         25 डिग्री सें॰ पर जल से भरी एक बन्द बोतल चन्द्रमा पर ले जाई जाती है यदि चन्द्रमा की सतह पर बोतल की डाट खेल दी जाए तो जल उबलने लगेगा।

232.       चन्द्रमा पर एक बम विस्फोट होता है तो पृथ्वी पर उसकी आवाज सुनाई नही देती है क्योकि चन्द्रमा व पृथ्वी के बीच माध्यम नहीं है।

233.       हम रेडियों की धुण्डी घुमाकर विभिन्न स्टेशन के प्रोग्राम सुनते है।यह अनुनाद के कारण सम्भव है।

234.       एक गुब्बारे में हाइड्रोजन व आक्सीजन गैस के अणु बराबर संख्या में हो यदि गुब्बारे में छेद कर दिया जाए तो हाइड्रोजन गैस तेजी से निकलेगी।

235.       यदि द्रव्यमान परिवर्तित हुए बगैर पृथ्वी सिकुडकर अपनी वर्तमान त्रिज्या की आधी रह जाये तो दिन 6 घण्टे का होगा।

236.       अफ्रीका के काली त्वचा वाले व्यक्ति ब्रिटेन के सफेद त्वचा वाले व्यक्तियों की अपेक्षा अधिक गर्मी महसूस करते हैं।

237.       झरने से जब जल ऊचाई से गिरता है तो उसका ताप बढ जाता है।

238.       ठण्डे देशों में झीलों के जम जाने के पश्चात् भी जलीय जन्तु जीवित रह सकते है क्येकि नाभिकियों रिएक्टरों मे नियन्त्रक छडें कैडियम की होती है।

239.       र्क्वाटज घडिया दाव विद्युत प्रभाव सिद्वान्त के अनुसार कार्य करती है।

240.       सन् 1945 में नागासाकी पर गिराये गये बमों में प्लूटोनियम का उपयोग किया गया था।

241.         सबसे पहला नाभिकिय रिएक्टर फार्मी ने बनाया था।

242.       स्थायी चुम्बक के लिए सबसे श्रेष्ठ पदार्थ ऐलिको है लेकिन सबसे अधिक उपयोग इस्पात का होता है ऐंलिको निकिल एवं एल्यूमिनियम का मिष्रण होता है परमाणु क्रमांक 25 से 28 तक के तत्व स्थायी चुम्बक के लिए सबसे उपयुक्त होता है।

243.       क्यूरी (Curie) किसकी इकाई का नाम है - रेडियोएक्टिव धर्मिता

244.       किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है - बैंगनी

245.       'सेकेण्ड पेण्डुलम' का आवर्तकाल क्या होता है - 2 सेकेण्ड

246.       भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई होती है - 36,000 किलोमीटर

247.       निम्नलिखित में से किस पदार्थ में ऑक्सीजन नहीं है - मिट्टी का तेल

248.       पौधों की आंतरिक संरचना का अध्ययन कहलाता है - फिजियोलॉजी, शारीरिकी

249.       निम्न में से किस रंग का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है - बैंगनी

250.       रडार की कार्यप्रणाली निम्न सिद्धान्त पर आधारित है - रेडियों तरंगों का परावर्तन

251.         न्यूटन की गति के नियमों के अनुसार - द्वितीय नियम से बल की परिभाषा ज्ञात की जाती है।

252.       किसी पिण्ड के उस गुणधर्म को क्या कहते हैं, जिससे वह सीधी रेखा में विराम या एकसमान गति की स्थिति में किसी भी परिवर्तन का विरोध करता है - जड़त्व

253.       लेसर निम्न सिद्धान्त पर कार्य करती है - विकरण का उद्दीप्ति उत्सर्जन

254.       मिथेन जिसके वायुमण्डल में उपस्थित है, वह है - बृहस्पति

255.       प्रोटीन के पाचन में सहायक एन्जाइम है - ट्रिप्सिन

256.       उन देशों में जहाँ के लोगों का मुख्य खाद्यान्न पॉलिश किया हुआ चावल है, लोग पीड़ित होते हैं - बेरी-बेरी से

257.       माँसपेशियाँ में निम्नलिखित में से किसके एकत्र होने से थकान होती है - लैक्टिक अम्ल

258.       समुद्र की गहराई नापने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयोग किया जाता है - फ़ैदोमीटर

259.       कम्प्यूटर की IC चिप्स किस पदार्थ की बनी होती हैं - सिलिकन की

260.       वह काल्पनिक रेखा जो फ़ोकस एवं पोल से गुजरते हुए गोलकार दर्पण पर पड़ती है, वह कहलाती है - मुख्य अक्ष

261.         अगर किसी वस्तु का फ़ोकस अवतल दर्पण पर पड़ता है, तो उसकी छाया कैसी बनेगी - अनन्त

262.       वह धातु जो अम्ल एवं क्षार के साथ क्रिया करके हाइड्रोजन निकालती है - जिंक

263.       किसी ध्वनि स्रोत की आवृत्ति में होने वाले उतार-चढ़ाव को कहते हैं - डाप्लर प्रभाव

264.       कोई कण एक सेकेण्ड में जितने कम्पन करता है, उस संख्या को कहते हैं - आवृति

265.       निम्नलिखित में से कौन धातु होते हुए भी विद्युत का कुचालक है - सीसा

266.       निम्नलिखित में किस अधातु में धातुई चमक पायी जाती है - ग्रेफाइट, आयोडिन

267.       एक गुब्बारे में हाइड्रोजन व ऑक्सीजन गैस के बराबर-बराबर अणु हैं। यदि गुब्बारे में एक छेद कर दिया जाए तो - हाइड्रोजन गैस तेज़ी से निकलेगी

 


रसायन विज्ञान के 250 महत्वपूर्ण तथ्य और प्रश्न | Chemistry GK Hindi में


Chemistry GK हिंदी में | रसायन विज्ञान के अति महत्वपूर्ण 280 प्रश्न जो परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं

 

1. एन्थ्रासाइट कोयले में सर्वाधिक कार्बन की मात्रा होती है। बिटुमिनस कोयला विश्व में सर्वाधिक पाया जाता है। पीट कोयला सबसे निम्न कोटि का कोयला है।

2. मोनोजाइट थोरियम का अयस्क है। भारत में थोरियम सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। थोरियम पर आधारित फास्ट ब्रिडर रियक्टर कलपक्कम में स्थापित किया गया है।

3. पारा, पारदित समिश्रित में अनिवार्य रूप से सम्मलित होता है।

4. कार्नेलाइट मैग्निशियम का खनिज है।

5. गन मैटल , ताँबा, टिन और जिंक का मिश्रधातु है।

6. हेमेटाइट लौह अयस्क होता है।

7. चुना और कोयले का प्रयोग लौह अयस्क को प्रगलित करने में होता है।

8. चीटियां काटती है तो वे फोर्मिक अम्ल अन्तःक्षेपित करती है।

9. मिथाइल एल्कोहल पीने से अन्धता आती है।

10. फोटो ग्राफी में ‘‘स्थायीकर‘‘ के रूप में सोडियम थायोसल्फेट प्रयोग होता है।

11. पानी आयनिक लवण का सुविलायक है क्योकि उसका द्विध्रुव आघुर्ण अधिक है।

12. सिरका एसिटिक अम्ल का जलीय विलयन है।

13. सोडियम क्लोराइड लवणो का सागरीय जल की लवणता में अधिकतम योगदान होता है।

14. लैक्टिक अम्ल, दूध में पाया जाता है।

15. साइट्रिक अम्ल , नीबू में पाया जाता है।

16. ब्यूटाइरिक अम्ल, खराब मक्खन में पाया जाता है।

17. जल में अमोनिया आसानी से घुल जाता है।

18. भारी जल एक प्रकार का मन्दक है।

19. कठोर जल साबून से कपडे धोने और बॉयलर्स में प्रयोग के लिये उपयुक्त नही होता है।

20. फोटोग्राफी रंगीन फोटो फिल्म को साफ करने में आक्जैलिक अम्ल प्रयोग किया जाता है।

21. पानी का भारीपन सोडियम और मैग्निशियम के सिलिकेटो के कारण होता है।

22. लहसुन और प्याज में आने वाली तीक्ष्ण गन्ध उनमे पौटैशियम की उपस्थिति के कारण आती है।

23. पनीर एक जेल (Gel) का उदाहरण है।

24. फलों के रस में मैलिक अम्ल पाया जाता है।

25. अम्लीय स्त्रवण जठर की विशिष्ठता है।

26. ऑक्जैलिक अम्ल का प्रयोग दाग निकालने में किया जाता है।

27. रासानियक तत्व के अणु के सन्दर्भ में चुम्बकिय क्वाण्टम संख्या का सम्बंध अभिविन्यास से है।

28. जर्मन सिल्वर में निकिल , क्रोमियम और तॉबे का मिश्रण होता है।

29. वाहनों से निकलने वाले धुऐं में सीसा एक प्रमुख हानिकारक तत्व है इससे मानसिक रोग होता है।

30. ब्लीचिंग पाउडर में क्लोरीन तथा हाइपो में सोडियम होता है।

31. लोहे के साथ क्राे मयम मिलाने पर उसमें उच्चताप का प्रतिरोध करने की क्षमता और उच्च कठोरता एवं अपघर्षण प्रतिरोधकता आ जाती है।

32. पैट्रोल इंजन में अपस्फोटन या नोदन को कम करने के लिए पैट्रोल में टैट्रा एथिल लेड (TEL) को मिलाया जाता है।

33. प्राकृतिक रबड़ आइसोप्रीन का बहुलक है। प्राकृतिक रबड़ लैटेक्स ( दूध ) के रूप में पेड़ों से निकाली जाती है।

34. स्टेनलेस स्टील बनाने के लिए निकिल और क्रोमियम को प्रयोग किया जाता है।

35. कच्चा लोहा, मृदुइस्पात, ढलवा लोहा में कार्बन तत्व अवरोही क्रम (बढते क्रम्) में उपस्थित होते हैं।

36. कांसा, तांबा एवं टिन का मिश्रण है।

37. अमोनिया एक रासायनिक यौगिक है।

38. टैफलॉन तथा डेक्रॅान, प्लास्टिक के वहुलक है

39. नियोप्रीन संश्लेषित रबड़़ है।

40. पॉलिथीन , एथिलीन का बहुलक है

41. कोयला तथा हाइड्रोकार्बन को दहन करने पर उत्पन्न प्रदुषण कार्बनमोनोऑक्साइड तथा कार्बनडाईऑक्साइड के मिश्रण होता है।

42. प्राकृतिक रबड़ को अधिक मजबूत तथा प्रत्यास्थ बनाने के लिए उसमें सल्फर मिलाया जाता है।

43. कैल्शियम सल्फेट उर्वरक नहीं है।

44. लोहा पारे के साथ मिलकर अमलगम (मिश्रधातु) नही बनाता है इसलिए पारे को लोहे के पात्र में रखा जाता है। शेष सभी धातुएं पारे के साथ अमलगम (मिश्रधातु) बनाती है।

45. हैलोजन गैसों में सबसे अभिक्रियाशील गैस फ्लोरीन होती है।

46. ऑक्सीजन एक अनुचुम्बकीय तत्व है।

47. हाइड्रोजन का ईधनमान सर्वाधिक होता है।

48. स्ट्रीट लाइट के बल्ब में सोडियम का प्रयोग होता है।

49. हीमोग्लोबीन में आयरन, क्लोरोफिल में मैग्निशियम, पीतल में ताँबा एवं विटामिन बी12 में कोबाल्ट उपस्थित होता है।

50. प्लेटिनम सबसे कठोर धातु होती है।

51. हीरा स्वयं में एक मूल तत्व होता है (अर्थात, कार्बन)।

52. पेंसिल में लिखने में प्रयोग होने वाला लेड, ग्रेफाइट का बना होता है।

53. फ्यूज में प्रयोग होने वाला तार उच्च प्रतिरोध शक्ति तथा निम्न गलनांक का होता है।

54. जस्ता एक विद्युत अचुम्बकीय पदार्थ है।

55. हीलियम गैस ऑक्सीजन से प्रतिक्रिया नही करती है।

56. अग्निशमन यन्त्र में कार्वनडाई ऑक्साइड गैस का प्रयोग किया जाता है।

57. लोहे पर कलई चढाने के लिए जस्ते का प्रयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया को यशदलेपन (गैल्वनाइजेशन) कहते हैं।

58. आयनिक यौगिक एल्कोहल में अविलेय होते है।

59. एल्युमिनियम चुम्बक के द्वारा आकर्षित नही होती है।

60. पृथ्वी पर लगभग 100 प्रकार के रासायनिक तत्व पाये जाते है।

61. सर्वाधिक स्थायी तत्व ऑक्सीजन है।

62. सोडियम तत्व जल से हल्का होता है।

63. नाइक्रोम एक ऐसा पदार्थ है जो बहुत कठोर तथा बहुत तन्य है।

64. एसिटिलीन का प्रयोग बैल्डिंग उद्योग तथा प्लास्टिक निर्माण करने में प्रयुक्त की जाती है (इसका प्रयोग फलों को सुरक्षित रखने में किया जाता है)

65. एथिलीन का प्रयोग कृत्रिम रूप से फलों को पकाने के लिए किया जाता है।

66. टॉर्चलाइट , विद्युत क्षुरक (शेवर) आदि साधनों में प्रयुक्त बैटरी में सीसा परऑक्साइड और सीसा इलैक्ट्रोड के रूप में प्रयुक्त होता है।

67. कार्बनडाइऑक्साइड को 'शुष्क बर्फ' (ड्राई आइस) भी कहा जाता है।

68. कैंसर के उपचार में कोबाल्ट-60 का प्रयोग किया जाता है।

69. रक्त रोगों के उपचार को ‘‘जीन थैरपी ‘‘ कहा जाता है।

70. क्रायोजेनिक्स, अतिनिम्नताप का विज्ञान है। -273 डिग्री सेल्सियस को परमशून्य ताप भी कहा जाता है।

71. आर0डी0एक्स0 एक विस्फोटक है।

72. खाद्य पदार्थ के परिरक्षण हेतु बेंजोइक अम्ल प्रयोग किया जाता है।

73. फ्लोरोसेन्ट ट्यूब (प्रतिदिप्ति बल्ब या ट्यूब लाइट ) में नियॉन गैस भरी जाती है।

74. सामान्य ट्यूब लाइटों में नियॉन के साथ सोडियम वाष्प होती है।

75. एल0 पी0 जी0 में मुख्यतः ब्यूटेन गैस होती है।

76. नाइट्रोक्लोरोफॉर्म विस्फोटक नही है।

77. आर्सेनिक-74 ट्यूमर, केबाल्ट-60 कैंसर , आयेडिन-131 थायरॉयड ग्रन्थि की सक्रियता, सोडियम-24 रक्त व्यतिक्रम में प्रयोग किया जाता है।

78. बोरोन कार्बाइड व्यापक रूप से हीरे के पश्चात् सबसे कठोर पदार्थ के रूप में प्रयुक्त होता है।

79. एसिटिक एसिड (सिरका) बनाने के लिए शीरा अति उत्तम कच्चा माल है।

80. फ्लिन्ट कॉच का उपयोग कैमरा एवं दूरबीन के लैंस व विधुत बल्ब, पाइरेक्स कॉच का उपयोग प्रयोगशाला के उपकरण आदि, क्रुक्स कॉच का उपयोग धूप चश्मों के लेंस तथा पोटाश कॉच का उपयोग ट्यूब लाइट, बोतलें व दैनिक प्रयोग के बर्तन में किया जाता है।

81. ब्लीचिंग चूर्ण का प्रयोग मुख्य रूप से जल को विसंक्रमित करने के लिए होता है।

82. अम्ल अथवा क्षार के परीक्षण के लिए लिटमस पेपर का प्रयोग किया जाता है। जब लिटमस पेपर लाल से नीला हो जाता है तो क्षार होता है एवं नीले से लाल हो जाता है तो अम्ल होता है।

83. एप्सम लवण का प्रयोग सारक (शोधक) के रूप में होता है।

84. नीला थोथा को कॉपर सल्फेट कहते हैं।

85. एप्सम सॉल्ट को मैग्निशियम सल्फेट कहते हैं।

86. बेकिंग सोडा को सोडियम बाईकार्बोनेट कहते हैं।

87. कास्टिक सोडा को सोडियम हाइड्राक्सॉइड कहते हैं।

88. चूना पत्थर का रासायनिक नाम कैल्सियम कार्बोनेट है।

89. ऑक्सीजन तथा भारी हाइड्रोजन के यौगिक को गुरूजल कहते हैं।

90. हाइपो का रासायनिक नाम है सोडियम थायोसल्फेट है, यह जो फोटोग्राफी में प्रयोग किया जाता है।

91. मैग्निशियम हाइड्रोक्साइड को मिल्क ऑफ मैग्निशिया कहते हैं।

92. चेचक की खोज एडवर्ड जेनर ने की थी।

93. पेनिसिलीन की खोज अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने की थी।

94. एक्स रे की खोज डब्ल्यू के0 रोन्टजन ने की थी।

95. माणिक्य तथा कोरन्डम एल्यूमिनियम के अयस्क होते है।

96. बालू सिलिकन का अयस्क होता है।

97. संगमरमर कैल्सियम से प्राप्त होता है।

98. टाइटेनियम डाईऑक्साइड का प्रयोग सफेद पेंट बनाने के लिए किया जाता है।

99. सोडियम सिलिकेट का प्रयोग शीशा बनाने में किया जाता है।

100. पोटेशियम सल्फेट का प्रयोग क्रत्रिम उर्वरक बनाने मे किया जाता है।

101. पैट्रोलियम परिशोधन के पश्चात् पैराफिन प्राप्त होता है जिसे 'ब्यापारिक वैसलीन' भी कहा जाता है।

102. हाइड्रोकार्बन का प्राकृतिक स्त्रोत कच्चा तेल है।

103. तड़ितचालक लोहे से निर्मित होते हैं।

105. रम नामक शराब शीरा से बनायी जाती है।

106. कैप्सूल का आवरण स्टार्च का बना होता है।

107. भारत में विकसित स्टेनलैस स्टील में मैंगनीज और क्रोमियम होता है।

108. क्वार्ट्ज कैल्सियम सिलिकेट का बना होता है इसमें सिलिकॉन और ऑक्सीजन भी पाये जाते है।

109. प्रथम विश्व युद्व में मस्टर्ड गैस का प्रयोग एक रासायनिक आयुध के रूप में किया गया था।

110. हाइड्रोजन सबसे अच्छा ईधन है क्याकि इसका उष्मीय मान सर्वाधिक होता है एवं इसका अवशेष भी सबसे कम होता है परिणामस्वरूप ये सबसे कम पर्यावरणीय प्रदूषण करता है।

111. क्लोरोपिक्रिन को अश्रु गैस कहते हैं।

112. अम्लीय बर्षा के लिए सल्फर डाईऑक्साइड गैस उत्तरदायी होती है।

113. वायु को सबसे अधिक प्रदूषित कार्बनमोनोक्साइड करता है कार्बनमोनोक्साइड हीमोग्लोबिन के साथ मिलकर उसे ऑक्सीजन अवशोषण के अयोग्य बनाती है। इसलिये इसका वातावरण में इसका पाया जाना खतरनाक होता है।

114. सभी गैसें निम्न दाब और उच्च ताप पर आदर्श गैस के रूप में व्यवहार करती है।

115. अधूरे प्रज्वलन के कारण मोटर कार एवं सिगरेट से निकलने वाली रंगहीन गैस कार्बनमोनोआक्साइड होती है।

116. सेप्टिक टैंक से निकलने वाली गैसों के मिश्रण में मुख्यतः अमोनिया गैस होती है।

117. तापमान बढाने से द्रवों की श्यानता (विस्कासिटी) घटती है एवं तापमान बढाने से गैसों की श्यानता बढती है।

118. ग्लोबल वार्मिंग के लिए कार्बनडाइऑक्साइड गैस अधिक जिम्मेदार है।

119. शीतल पेयों , जैसे कोला में , पर्याप्त मात्रा कैफीन की होती है।

120. ध्वनि के पुनरूत्पाद (रिप्ले) के लिए सीडी आडियो प्लेयर में लेजर बीम को प्रयोग किया जाता है।

121. साधारण बिजली के बल्ब का अपेक्षाकृत अल्पजीवन होता है क्योंकि फिलामेंट का तार एकसमान नही होता तथा बल्ब पूर्ण रूप से निर्वातित नही किया जा सकता।

122. एट्रोपीन औषधि का उपयोग हृदय की तकलीफ कम करने में किया जाता है। ईथर का प्रयोग स्थानीयसंज्ञाहरण (लोकल एनेस्थेसिया) में प्रयोग होता है। नाइटोग्लिसीरीन तार विस्फोटन में प्रयोग की जाती है। पाइरेथ्रियन का उपयोग मच्छरों के नियन्त्रण के लिए किया जाता है।

123. काँच पर हीरे तथा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से खरोंचा या लिखा जा सकता है।

124. बुलेट प्रूफ पदार्थ बनाने के लिए पॉलिकार्बोनेटस के बहुलक प्रयुक्त होते है।

125. बादलों के वायुमण्डल में तैरने का कारण उनका कम घनत्व का होना है।

126. ठण्डे देशों में पारे के स्थान पर एल्कोहल को तापमापी द्रव के रूप में वरियता दी जाती है क्योकि एल्कोहल का हिमांक पारे से कम होता है।

127. कैल्सियम कार्बोनेट दन्त पेस्ट का एक अवयव होता है।

128. प्रकाश-रसायनी धूम-कोहरे के बनने के समय नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्पन्न होती है।

129. कैल्सियम सल्फेट की उपस्थिति जल को कठोर बना देती है और यह पीने योग्य नही होता है।

130. क्लोरोफोर्म गैस प्रकाश की उपस्थिति में जहरीली फॉस्जीन गैस बन जाती है।

131. रक्त का पी0एच0 मान 7.4 होता है।

132. रसायन प्रयोगशाला में उपयोग में लाया जाने वाला लिटमस शैक से प्राप्त होता है।

133. यूरिया - अमोनियम नाइट्रेट - अमोनियम क्लोराइड - अमोनियम सल्फेट में नाइट्रोजन की मात्रा घटते क्रम (अवरोही क्रम) में है।

134. पोर्टलैण्ड सीमेंट का अविष्कार जोसफ अस्पडीन ने किया था।

135. रबड़ को कठोर बनाने के लिए उसमें कार्बन मिलाया जाता है। इससे ट्यूब टायर बनाये जाते है।

136. बेरियम तथा स्ट्रांशियम प्रकृति में मुक्त रूप में नही पाए जाते हैं।

137. सोडियम क्लोराइड की उपस्थिति में प्लास्टर ऑफ पेरिस की स्थापन दर में वृद्वि होती है।

138. सीमेंट में जिप्सम का योग उसकी स्थापन दर को मंद करने के लिए किया जाता है।

139. नियोप्रीन जोकि एक संश्लिष्ट रबड़ है, टू-क्लोरोब्यूटाडीन से बनती है।

140. सिलिकन चतुः-संयोजकता रखता है।




141. लाल फास्फोरस एक मोमी ठोस है जबकि सफेद फास्फोरस अक्रिस्टलीय है। लाल फास्फोरस गन्धहीन होता है जबकि सफेद फास्फोरस लहसुन गंध देता है।

142. अमोनियम सल्फेट एक उर्वरक है, सोडियम परआयोडेट एक आक्सीकारक है, मैग्नीज डाइआक्सॉइड शुष्क सेल में प्रयुक्त होता है।

143. सिंदूर में पारा मिला होता है , चिली साल्टपीटर सोडियम से सम्बधित है, फ्लोरस्पार कैल्सियम से सम्बधित है, कैलामाइन जिंक से सम्बधित है।

144. हाइड्रोजन ब्रम्हाण्ड में प्रचुरता से पाया जाने वाला तत्व है , ऑक्सीजन पृथ्वी में प्रचुरता से पाया जाने वाला तत्व है, नाइट्रोजन वायुमण्डल में प्रचुरता से पाया जाने वाला तत्व है।

145. नाइट्रोजन वनस्पति एवं जन्तु प्रोटीन का मुख्य घटक है।

146. क्रिस्टलीकरण के द्वारा ठोस का शुद्वीकरण करके पुनः ठोस बना लिया जाता है। उर्ध्वपातन के द्वारा कपूर को अलग किया जाता है। आसवन विधि के द्वारा द्रव का शुद्वीकरण किया जाता है। क्रोमैटोग्राफी में अधिशोषण प्रक्रिया बनायी जाती है।

147. मैग्निशियम का अयस्क डोलोमाइट है तथा कैल्सियम का अयस्क लाइमस्टोन है।

148. ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होने वाली क्रिया को 'पायरोलाइसिस' कहते हैं।

149. ठोस ईंधन का गैसीय ऊर्जा संवाहक में स्थानान्तरण को गैसीकरण कहते हैं।

150. ठोस कार्बनिक वर्ज्य का द्रव ईंधन में सीधा स्थानान्तरण बायोगैस कहलाता है।

151. ऑक्सीजन की उपस्थिति में होने वाली क्रिया दहन कहलाती है।

152. वायुमण्डल में नाइट्रोजन - आक्सीजन - आर्गन - कार्बनडाईआक्साइड गैसें इस क्रम में पायी जाती है।

153. नोबल गैसें एक परमाणवीय, रंगहीन एवं गन्धहीन तथा रासायनिक रूप से अत्यन्त अक्रियाशील होती हैं।

154. कपड़े धोने की प्रक्रिया में साबुन जल की धुलाई क्षमता में वृद्वि करता है (जल का पृष्ट तनाव कम करके)।

155. जॉन डाल्टन ने परमाणु सिद्वान्त का प्रतिपादन किया था।

156. गंधक अम्ल का प्रयोग उर्वरकों के निमार्ण में, रंग बनाने वाले पदार्थो के निमार्ण में, वर्णक एवं पेंटस के निमार्ण में, बैटरियों के निमार्ण में होता है।

157. शरीर में सोडियम तथा पोटैशियम आयनों की भूमिका परासरण दाब को संतुलित करना है।

158. ग्रेफाइट, विद्युत का सुचालक एवं कार्बन का अपररूप है। यह (परमाणु रिएक्टरों में) मन्दक के रूप में भी प्रयुक्त होता है।

159. यूरेनियम-235 विखण्डनीय पदार्थ के रूप में प्रयुक्त होता है।

160. एन्जाइम, कार्बोहाइड्रेट होते है एवं जैव रासायनिक उत्प्रेरक हैं।

161. लाइपेस एन्जाइम, ट्रांसग्लिसराइडों को वसा अम्लों तथा ग्लिसरोल में अपघटित कर देता है।

162. बिटामिन बी-12 में परमाणु धातु उपस्थित होती है, जिसे कोबाल्ट कहते हैं।

163. साबुन को बनाने के लिए कास्टिक सोडा को अलसी के तेल के साथ गर्म किया जाता है।

164. साधारण नमक एक ऐसा पदार्थ है जो पिघली हुई अवस्था में विद्युत धारा का चालन कर सकता है। अर्थात पिघला हुआ नमक विद्युत का सुचालक होता है।

165. फास्फोरस का सबसे अधिक अभिक्रियाशील रूप पीला फास्फोरस है जो हवा में स्वतः ही जल उठता है। इसलिए इसे जल में डुबो कर रखते हैं।

166. अक्रिय गैसों की संयोजकता शून्य होती है, ये एक-परमाणुक होती हैं।

167. सोडियम तथा एल्यूमीनिय के जलयोजित सिलिकेटों का रासायनिक नाम परम्यूटिट होता है।

168. सोना सबसे अधिक आघातवर्धनीय धातु है।

169. प्रयोगशाला में प्रथम संश्लेषित कार्बनिक यौगिक यूरिया है।

170. साडियम पामीटेड एक साबुन है, गैलने एक अयस्क है, एन0पी0के0 एक उर्वरक है, सेलूलोज एक प्राकृतिक पॉलीमर है।

171. जल का क्वथनांक उसके समान आकार तथा अणुभार के अन्य द्रवों की अपेक्षा अधिक होता है क्योकि वह अन्तरा-आणविक हाइड्रोजन बन्ध उपस्थित होता है।

172. रबड़ के टायरों में पूरक (फिलर) के रूप में कार्बन ब्लैक प्रयुक्त होता है।

173. हमारे पृथ्वी का भू-भाग ग्रीन हाउस के नाभिकीय परिक्षण के प्रभाव से गर्म होता है।

174. क्रैकिंग, पैट्राेलियम से सम्बन्धित हैं, प्रगलन कॉपर से सम्बन्धित है। हाइड्रोजनीकरण खाद्य वसा से सम्बन्धित है।

175. दूध पायस होता है।

176. केन्द्रिय औषधि शोध संस्थान, लखनऊ में स्थित है।

177. रासायनिक रूप से इक्षु शर्करा सुक्रोज को कहते हैं। शर्करा विलयन के किण्वन में कार्बनडाइऑक्साइड गैस उत्पन्न होती है।

178. ग्लूकोज के किण्वन में अन्त में कार्बनडाइऑक्साइड तथा जल प्राप्त होता है।

179. उर्वरकों में क्लोरीन उपस्थित नही होता है।

180. सोने के आभूषण बनाने के लिए उसमें कॉपर (ताँबा) मिलायी जाती है।

181. हाइड्रोजन तत्व, सबसे अधिक संख्या में यौगिक बनाता है।

182. वाटरवर्क्स के द्वारा जिस जल की आपूर्ति होती है उसे क्लोरीनीकरण के द्वारा शुद्व करते है।

183. इमली में टार्टरिक अम्ल होता है।

184. सोलर कुकर को गर्म करने वाली सूर्य की किरण को इन्फ्रारेड किरण कहते हैं।

185. आयरन पायराइटस को 'झूठा सोना' कहते हैं।

186. पेट्रोल, ऐल्केन का मिश्रण होता है।

187. सिलिका जैल, नमी को सोख लेता है। इसलिए दवाओं की बोतलों में एक छोटे पैक में सिलिका जैल भरकर रखा जाता है।

188. वह प्रक्रम जिसमें ऊष्मा का स्थानान्तरण (ट्रान्सफर) नही होता, रूद्वोष्म प्रक्रम कहलाता है।

189. किसी आदर्श गैस की आन्तरिक ऊर्जा उसके आयतन पर निर्भर करती है।

190. आवर्तसारणी में तत्वों को बढती हुयी परमाणु संख्या के क्रम में रखा गया है।

191. आधुनिक आवर्तसारणी में अधातुओं को दाहिनी ओर रखा गया है।

192. ‘ग्रीन हाउस प्रभावयह नाम स्वाण्टे आरहीनियस ने दिया था

193. कैथोड किरणें, इलैक्ट्रानों की किरण पुंज है।

194. आरयन का सबसे शुद्व रूप पिटवाँ आयरन होता है।

195. क्लोरोफिल की संरचना में मैग्नीशियम सम्मिलित होता है।

196. फलों के परिरक्षण के लिए चीनी का घोल प्रयोग में लाया जाता है क्योकि इससे नमी अवशोषित हो जाती है जिससे सूक्ष्म जीवों की वृद्वि रूक जाती है।

197. आर्सेनिक एक उपधातु है।

198. जिर्कोनियम एवं सिलिकन अर्धचालक हैं।

199. तत्वों के किसी वर्ग में जैसे-जैसे परमाणु भार बढता है इलैक्ट्रान बन्धुता कम होती है।

200. मेथेन , ऐथेन , प्रोपेन एवं ब्यूटेन हाइड्रोकार्बन हैं जो अणुभार बढ़ते क्रम में अवस्थित हैं।

201. सबसे हल्की धातु लीथियम है।

202. किसी तत्व के दो इलैक्ट्रोनो के लिए सभी क्वाण्टम संख्याऐं समान नही हो सकतीं।

203. गुणात्मक समानुपात का नियम जॉन डाल्टन द्वारा खोजा गया था।

204. अनिश्चितता के सिद्वान्त का प्रतिपादन हाइजेनबर्ग ने किया था।

205. इलैक्ट्रान तब तक युग्मित नही होते, जबतक कि उनके लिए प्राप्त रिक्त कक्ष समाप्त ना हो जायें - यह सिद्वान्त हुण्ड का नियम कहलाता हैं।

206. इलैक्ट्रान की तरंग प्रकृति सर्वप्रथम डी0 ब्रॉग्ली ने दी थी।

207. एक इलैक्ट्रान की सही स्थिति तथा ऊर्जा का एकसाथ निर्धारण असम्भव है, इसे ही 'हाइजेनबर्ग का अनिश्चितता का सिद्वान्त' कहते हैं।

208. हाइड्रोजन का परमाणु क्रमांक व परमाणुभार समान होता है।

209. 180 ग्राम जल में जल के 10 मोल होते है।

210. आइसोटोन में न्यूट्रानों की संख्या समान होती हैं।


Most important Zoology General Knowledge Questions and Answers (GK) | MCQs for Competitive Exams



211. जल का शुद्वतम रूप आसुत जल है।

212. क्लोरोमाइसिटिन एक ऐन्टीबायोटिक है।

213. हडिड्यों और दाँतों में कल्सियम फॉस्फेट होता है।

214. थैलियम को Tl थोरियम को Th थूलियम को Tm एवं टर्बियम को Tb कहते हैं।

215. ठोस में ठोस के विलयन को मिश्रधातु कहते हैं।

216. वे विलयन जिन्हे अर्धपारगम्य झिल्ली द्वारा पृथक रखने पर उनके मध्य परासरण की क्रिया नही होती उन्हे समपरासरी विलयन कहते हैं।

217. अलवाय में मोनोजाइट को संसाधित करने वाली फैक्ट्री है।

218. शर्करा कार्बोहाइड्रेट होते हैं। राइबोफ्लेविन को बिटामिन बी2 कहते हैं काइटिन प्रोटीन होते हैं। कैफीन एल्केलॉइड होते है।

219. मक्खन वह कोलाइड है जिसमें जल वसा में प्ररिक्षिप्त होता है।

220. ड्यूटीरियम के नाभिक में एक न्यूट्रॉन तथा एक प्रोटॉन होता है।

221. वे अभिक्रियाऐं जो केवल एक दिशा में होती हैं, अनुत्क्रमणीय अभिक्रियाएं (इर्रिवर्सिबल रिएक्शन्स) कहलातीं हैं।

222. वह जलीय विलयन जिसके पी0एच0 का मान शून्य होता है, अम्लीय होता है।

223. शुद्व जल का पी0एच0 मान 7 होता है। 7 पी एच वाले विलयन न अम्लीय होते हैं न क्षारीय (अर्थात न्युट्रल होते हैं।)

224. द्रव के वाष्पन के प्रक्रण के साथ एन्ट्रॉपी में वृद्वि होती है। विलयन से सुक्रोज का क्रिस्टलन करने पर एन्ट्रॉपी घटती है।

225. ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम, 'ऊर्जा संरक्षण का नियम' भी कहलाता है।

226. ऊष्माक्षेपी वह क्रिया है जिसमें अभिकारक पदार्थो की ऊर्जा उत्पादकों से अधिक होती है।

227. हेस के नियम के अनुसार किसी अभिक्रिया का उष्मीय प्रभाव क्रियाकारक पदार्थो की अन्तिम तथा प्रारम्भिक अवस्था पर निर्भर करता है।

228. 2, 2, 2 ट्राइक्लोरो ऐसीटेल्डिहाइड की क्लोरोबेंजीन से अभिक्रिया के फलस्वरूप डी0डी0टी0 प्राप्त होता है।

229. पिक्रिक अम्ल का रासायनिक नाम 2, 3, 6 ट्राइनाइट्रोफिनोल है।

230. धातुओं में मुक्त इलैक्ट्रॉनों के दबाव के कारण प्रकाश का परावर्तन होने से चमक आती है।

231. नायलॉन, पॉलिऐमाइड है।

232. बेकेलाइट, थर्मोसेटिंग प्लास्टिक का बहुलक है।

233. एल्कोहल, बेन्जीन एवं पेट्रोल के मिश्रण को पावर एल्कोहल कहते हैं।

234. सीमेन्ट के उत्पादन में काम आने वाले कच्चे पदार्थ बिना बुझा चूना एवं जिप्सम हैं। सीमेन्ट का जमना (क्योरिंग) एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (एक्सोथर्मिक रिएक्शन) है।

235. प्रोटॉन के भेदन-क्षमता इलैक्ट्रॉन से कम होती है।

236. उदासीन परमाणु का धनायन इलैक्ट्रॉन के निकलने से उत्पन्न होता है।

237. न्यूट्रॉन आवेश रहित होते हैं।

238. सबसे हल्का कण इलैक्ट्रॉन है।

239. पौधो में पुष्पन के लिए उपयोगी तत्व फास्फोरस है।

240. सेडीमेण्टेशन एवं फिल्ट्रेशन जल को शुद्व करने की तकनीक है।

241. मेक्स प्लांक जर्मनी के थे जिन्हे क्वाण्टम सिद्वान्त की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था।

242. आण्विक हाइड्रोजन के आर्थो एवं पैरा रूपों के नाभिकिय चक्रण के द्वारा विभेदित करते है।

243. यूरिया के निर्माण में आमोनिया तथा कार्बनडाइक्साइड प्रयुक्त होता है।

244. फिनॉल से प्राप्त विस्फोटक के पिक्रिक अम्ल कहते हैं।

245. मार्बल एक यौगिक का उदाहरण है।

246. पंचम समूह के तत्वों में बिस्मथ का आक्सॉइड अधिक क्षारीय होता है।

247. जब हाइड्रोजन परमाणुओं के नाभिक का चक्रण एक ही दिशा में होता है तो वह आर्थो हाइड्रोजन कहलाता है।

248. किसी गैस का वाष्पधनत्व उसके अणुभार का आधा होता है। (M = 2 VD)

249. अम्ल में प्रोटॉन प्रदान करने की प्रवृति होती है।

250. किसी परमाणु के गुण उसकी इलैक्ऱोनिक संरचना पर निर्भर करता है।

251. दूध में उपस्थित सैकेराइड को लैक्टोज कहते हैं।

252. पॉलिथीन, एथिलीन के बहुलीकरण से प्राप्त होता है।

253. तनु आयोडिन विलयन की एक बूँद के साथ स्टार्च नीला रंग देता हैं।

254. उर्ध्वपातन विधि द्वारा अमोनियम क्लोराइड व सोडियम क्लोराइड के मिश्रण के पृथक किया जाता है।

255. प्राकृतिक हाइड्रोकार्बन के घटक के रूप में प्राप्त होने वाली निष्क्रिय गैस हीलियम है।

256. पौटेशियम, कक्ष ताप (रूम टेम्परेचर) पर जल के साथ तीव्र क्रिया करती है।

257. ट्रिशियम (ट्राइटियम) में इलैक्ट्रॉन, प्रोटॉन व न्यूट्रॉन 1 : 1 : 2 के अनुपात में होते है।

258. क्लेरोफार्म, हवा एवं प्रकाश से क्रिया कर फॉस्जीन गैस बनाती है। इसलिये क्लोरोफॉर्म को रंगीन बोतलो में ऊपर तक भरा जाता है।

259. हीलियम एक ऐसी गैस है जो परमाणु अवस्था में पायी जाती है।

260. हवाई जहाज के टायरों में भरने के लिए हीलियम गैस का प्रयोग किया जाता है।

261. चैल्कोपाइराइट कॉपर का अयस्क है।

262. मरकरी को आयरन धातु के पात्र में रखा जाता है।

263. नाभिकीय भट्ठी में ग्रेफाइट का प्रयोग न्यूट्रॉनों का वेग घटाने (अर्थात मन्दन) के लिए किया जाता है।

264. शुष्क अग्निशामकों में रेत तथा बेकिंग सोडा भरा जाता है।

265. जो उत्प्रेरक अभिक्रिया के वेग को कम करते है उन्हें ऋणात्मक उत्प्रेरक कहते हैं।

266. वैद्युत संयोजक यौगिक में इलैक्ट्रॉन एक परमाणु से दूसरे परमाणु में स्थानान्तरित हो जाते है।

267. विखण्डन अभिक्रिया में तत्व का एक भारी नाभिक टूटकर दो छोटे नाभिक बनाता है तथा कुछ मौलिक नाभिकीय कणों के घटा देता है।

268. एक तत्व का परमाणु क्रमांक 34 है उसकी संयोजकता 6 होगी।

269. जल एक यौगिक है चूंकि यह रासायनिक बन्धनों से जुड़े दो भिन्न तत्व रखता है। जल तत्व (एलिमेण्ट) नहीं है।

270. हाइड्रोजनपरॉक्साइड एक अपचायक , आक्सीकारक एवं विरजंक के रूप में कार्य कर सकता है परन्तु वह निर्जलीकारक की तरह व्यवहार नही कर सकता है।

271. उत्प्रेरक विष, उत्प्रेरक सतह पर मुक्त संयोजकताओं से संयोग करके कार्य करता है।

272. किसी विलयन का जिसमें वैद्युत-अनपघट्य विलय है उसका क्वथनांक बढता है।

273. तत्वों के रासायनिक वर्गीकरण का आधुनिक नियम तत्वों के परमाणु क्रमांक पर आधारित है।

274. काँच को लाल रंग गोल्डक्लोराइड प्रदान करता है।

275. तेलों के हाइड्रोजनीकरण में उत्प्रेरक के रूप में निकिल का प्रयोग किया जाता है। हाइड्रोजनीकरण द्वारा खाद्य तेलों के वनस्पति घी में बदला जाता है।

276. सोडियम नाइट्रेट एक ऐसा पदार्थ है जो ऑक्सीकारक तथा अपचायक दोनों की तरह प्रयोग में लाया जा सकता है।

277. पारे में बहुच उच्च आयनन ऊर्जा तथा क्षीण धात्विक बन्ध होता है इसलिए पारा शून्य डिग्री सेल्सियस पर भी द्रव बना रहता है।

278. किसी अम्ल का तुल्यांकी भार उसके अणुभार को क्षारकता से विभाजित कर प्राप्त करते हैं।

279. लैड नाइट्रेट को गर्म करने पर रासायनिक परिवर्तन होता है।

280. कॉच, Hf में विलेय होता है।

281. जस्ता (जिंक) में तनु सल्फ्यूरिक अम्ल मिलाकर हाइड्रोजन गैस प्राप्त की जाती है।

282. संगमरमर के टुकड़ों पर हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालकर कार्बनडाईऑक्साइड गैस प्राप्त की जाती है।

283. कार्बनडाइऑक्साइड गैस एक एनहाइड्राइड है।

 


·         GK Notes PDF

·         Indian Constitution Notes

·         Static GK PDF

·         Current Affairs Monthly PDF

·         Maths Shortcut Tricks PDF



Click here for Previous Years Question Papers

Follow us @
#Pinterest#LinkedIn#FcBk#X#FBPage#Tele#GovJob#Awareness#Information#HealthiFashion#OldPapers#Insta


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.